राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार स्थायी टीकाकरण केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा के स्थान पर एकमा बाजार नगर पंचायत में स्थित मध्य विद्यालय हंसराजपुर को चिन्हित किया गया है। इसलिए सोमवार को यहां पूर्वाह्न नौ बजे से कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ हो जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ डॉ. कुन्दन ने बताया कि अगले आदेश तक इसी नये केन्द्र पर टीकाकरण अभियान चलता रहेगा। इस स्कूल परिसर को अब स्थायी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां 18 से 44 वर्ष और 45 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।इस प्रकार अब स्थायी सेंटर के रूप मध्य विद्यालय हंसराजपुर को बना दिया गया है।बीबीसी, सीओ, नपं ईओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी आमजनों से टीकाकरण के लिए सोमवार से मध्य विद्यालय हंसराजपुर में ही पहुंचने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग