राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग निर्देशानुसार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को 168 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड- 19 की रैपिड एंटीजन किट से जांच किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों के 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस संबंध में बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि कोविड -19 की जांच के दौरान बिशुनपुरा कला, छित्रवलिया, लगुनी, गौसपुर, रीठ, लालपुर, वंशी छपरा, हरपुर, मुबारकपुर, तमनपुरा मठिया, पांडेय छपरा व आमडाढ़ी गांव के एक-एक जबकि माने गांव में दो सहित कुल 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। सभी को आवश्यक दवाएं व जरूरी निर्देश के साथ अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने के लिए निर्देशित किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग