राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे 18 साल से ऊपर टीकाकरण अभियान का बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसरख का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में टीकाकरण की व्यवस्था का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। टीकाकरण कराने आए युवाओं को विधायक श्री सिंह ने कहा कि वायरस से बचाव के लिए सभी को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। देश में कोरोना वैक्सीन बनने से विश्व में देश की छवि मजबूत हुई है और केंद्र व राज्य सरकार देश की जनता के लिए नि:शुल्क टीकाकरण करा रही है। इसलिए सभी को टिकाकरण स्थल पर पहुंचकर टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। इसलिए सभी युवा वर्ग आगें आकर टिकाकरण में भाग ले और कोरोना महामारी से जंग जितने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें साथ ही 18 से अधिक उम्र के टिकाकरण से वंचित सभी लोगों को टिकाकरण के लिए प्रेरित करें। देश से पूरी तरह कोरोना का खात्मा हो सकें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग