राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी। शनिवार की देर संध्या में मांझी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ गांव में ताड़ी पीकर पैसा नहीं देने के मामले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमे एक पक्ष के छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को स्थानीय ग्रामीणों ने मांझी पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में विनोद कुमार महतो,विजय महतो,बैजू महतो विनोद कुमार तथा बहादुर महतो शामिल है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गया जिले का पिंटू नामक युवक डुमाईगढ़ गांव में रहकर ताड़ी बेचने का काम करता है। शनिवार की शाम गांव के ही दूसरे पक्ष के लोग ताड़ी पीकर पैसा देने में आनाकानी कर रहे थे। पैसे की मांग का बढ़ता दबाव देख कर दूसरे पक्ष के लोगों ने ताड़ी विक्रेता के साथ मारपीट करने लगे। इससे पहले गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह सपाटा तथा बीच बचाव का भी प्रयास किया। पंचायती के दौरान ही बात बढ़ते -बढ़ते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही पहुंची। तथा मामले को नियंत्रित किया। घटना के अगले दिन थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने ड्यूमाइगढ़ पहुंच कर मामले की छानबीन की। तथा घायलों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू की। दोनों पक्षों द्वारा मांझी थाने में आवेदन देकर एक दूसरे पर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर दोनों पक्षों के बीच जारी तनाव को देखते हुए कल रात से ही गांव में पुलिस लगातार कैम्प कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग