राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

टीका लेने में लोगों ने दिखाई सक्रियता, तरैया में 268 लोगों ने लिया कोविड-19 का टीका

  • व्यवस्था बनाने में हलकान रहा प्रशासन, जांच में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव 
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच रविवार को तरैया में 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोविड-19 का टीका लगना प्रारंभ हुआ। इस वर्ग के लोग टीका लेने में काफी सजगता दिखाए। प्रथम दिन 268 लोगों ने रेफरल अस्पताल परिसर में बनाए गए प्रतिरक्षण स्थल पर पहुंचकर कोविड-19 के टीका का पहला डोज लिया। प्रथम दिन पहले थोड़ा अफरा-तफरी का माहौल रहा। लेकिन तरैया बीडीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह, रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने सक्रियता दिखाई और व्यवस्था को चाक-चौबंद किया। प्रतिरक्षण स्थल पर पुलिस बल तैनात की गई। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए थानाध्यक्ष स्वयं निगरानी में जुटे और दो स्थानों पर टीकाकरण प्रारंभ हुआ। तब जाकर सभी लोग व्यवस्थित ढंग से टीका लिए। बीडीओ श्री कुमार पंक्ति में खड़े सभी लोगों को बार-बार हिदायत देते देखे गए। उन्होंने कहा की आप सभी लोग समझदार हैं और कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए तथा खुद को सुरक्षित रखते हुए टीका लें और अव्यवस्था कायम नहीं करें। स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी टीकाकरण के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि आज पहला दिन है। थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन सब ठीक-ठाक से निकल गया। उन्होंने बताया कि 300 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 268 लोग टीका लेने के लिए आए और उन्हें टीका दिया गया। दिलचस्प बात ये की 18 से 44 वर्ष वर्ग के लोग टीका लेने के लिए ज्यादा सक्रिय हैं और टीकाकरण स्थल पर काफी भीड़ हो रही है। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। दिन भर रेफरल अस्पताल परिसर में पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ कैंप किए हुए थे तथा लोगों को बार-बार ध्वनि विस्तारक यंत्र से गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा था।