राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल और प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर रविवार को 96 लोगों का कोविड-19 का जांच किया गया जिसमें 10 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। 86 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया कि बगही हरखपूरा एंव में दो, फरीदनपुर, डुमरी, संग्रामपुर, डुमरी छपिया, परौना, सतजोरा, पचभिण्डा तथा भलुआ शंकरडीह गांव में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गये। इन सभी लोगों को आवश्यक दवा देकर होम आइसोलेट्स किया गया है तथा इन सभी लोगों पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया की वे घर में रहें और सुरक्षित रहें। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग