राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

लूट के मोबाइल व नकदी के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार, बाइक जब्त

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। थाना क्षेत्र में साइकिल सवार से मोबाइल व नकदी लूट कर भाग रहे बाइक सवार लुटेरों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि मौका पाकर एक लुटेरा ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया। बताया गया है कि परसागढ़-चनचौरा सड़क पर तरवनिया गांव के समीप बाइक सवार तीन लुटेरों ने साइकिल सवार परसागढ़ बाजार के चौधरी टोला निवासी सत्येन्द्र कुमार चौधरी से मोबाइल व 500 रूपये नकदी लूट लिए। सत्येन्द्र कुमार चौधरी के द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोगों ने खदेड़ कर बाइक सवार दो लुटेरों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि एक लुटेरा मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान अतरसन टोले मेदू छपरा गांव निवासी अभय कुमार यादव व गोलु कुमार के रूप में हुई है। जबकि फरार लुटेरे की पहचान शोभन छपरा गांव के विमलेश यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से दो लुटेरों को लूट के मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लुटेरों की बाइक जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व पुलिस अवर निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों लुटेरों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस फरार लुटेरा की गिरफ्तारी हेतु एकमा थाना पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।