राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक ग्रामीण/सारण। मशरक मलमालिया एसएच 73 सड़क मार्ग पर माघर गांव के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक से बचने के दौरान मोटरसाइकल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां उसकी पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के चहपुरा गांव निवासी चंदीप राय के 30 वर्षीय पुत्र ननक राय और दूसरे घायल की पहचान शिवनाथ राय के 26 वर्षीय पुत्र मेहीलाल राय के रूप में हुई । ननक राय की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग