राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से प्रखंड के आमडाढ़ी कर्णपुरा गांव निवासी व जन वितरण प्रणाली के उचित दर विक्रेता रविशंकर सिंह उर्फ गामा सिंह की मौत चिकित्सा के दौरान राजधानी पटना के एक निजी चिकित्सालय में हो गई। उनका अंतिम संस्कार मांझी प्रखंड के डुमाईगढ़ गांव में सरयू नदी के घाट पर किया गया। वहीं डीलर गामा सिंह के निधन पर मुखिया चंदा सिंह, प्रतिनिधि भरत सिंह, पूर्व मुखिया सुग्रीव सिंह, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, ऋतुराज सिंह, सुनिल सिंह, जन वितरण दुकानदार भरत सिंह, शंकर सिंह, चन्द्रदेव सिंह, बच्चा सिंह, योगेन्द्र सिंह, परमेश्वर सिंह, मदन गोपाल सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, रोहित कुमार गिरि, जितेन्द्र सिंह, अधिवक्ता बजरंग बहादुर सिंह आदि ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग