राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार में स्थित मठनपुरा गांव के वार्ड संख्या आठ के निवासी समाजसेवी शिव दयाल यादव (80) की मृत्यु सांस लेने में तकलीफ के चलते हो गई। बताया गया है कि बुजुर्ग शिव दयाल यादव की स्थिति बिगड़ने पर उपचार हेतु पहले निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत पर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद सदर अस्पताल में पहुंचे ही शिवदयाल यादव की मौत हो गई। उधर इनके निधन पर विधायक श्रीकांत यादव, प्रो. अजित कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, अमित कुमार सिंह, अवधेश यादव, जितेन्द्र सिंह, जेपी शर्मा, अरूण कुमार आदि गहरा दुःख जताया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग