राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुण्ठपुर (गोपालगंज)। बैकुंठपुर पुलिस ने पटना- महम्मदपुर स्टेट हाईवे 90 पर जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर ओवरलोडिंग के आरोप में चार ट्रकों को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि जब्त ट्रक चालकों पर जुर्माना के लिए परिवहन विभाग ने राशि तय की है। जुर्माना राशि जमा करने के बाद जब्त किए गए ट्रकों को थाने से मुक्त किया जाएगा। बता दें कि क्षेत्र में क्षमता से अधिक बालू लदी ट्रकों का परिचालन एसएच 90 होकर धड़ल्ले से चल रहा है। इसके पहले भी पुलिस ने कई बार छापेमारी कर ट्रकों को जब्त किया है। बावजूद स्टेट हाईवे के रास्ते ओवरलोडिंग वाहनों का परिचालन किया जा रहा है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास