राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। यह वीडियो देखकर आप हैरान हो जाएंगे, क्योंकि यह वीडियो जिला प्रशासन के साथ सरकारी आदेश को भी अंगूठा दिखाने के लिए काफी है। यह वीडियो छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित गुदरी बाजार का है। लेकिन गुदरी बाजार का सूरत साड़ी सेंटर दुकान फिलहाल बाजार के समीप दुकानदार के आवासीय परिसर में चलाया जा रहा है। जिसमें कहीं ना कहीं पुलिस की संलिप्तता भी बताई जा रही है। क्योंकि गुदरी बाजार चौक के साथ वाली गली में पुलिस जाती तो है लेकिन इस दुकानदार को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दुकानदार समीम अख्तर उर्फ गुड्डू तथा उसका भाई सोहराब अख्तर उर्फ बबलू दोनों भाई बेहिचक सरकारी गाइडलाइन एवं कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करते हुए घर के अंदर ग्राहकों की भीड़ लगाए हुए हैं। जबकि गुदरी बाजार चारों दिशाओं से सीलकर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। ऐसे में दुकानदार के ऊपर कारवाई नहीं हो पाना कहीं ना कहीं पुलिस की संलिप्तता को दर्शाता है। क्योंकि जिलाधिकारी के आदेश पर अब तक जिले के सभी मॉल सील किए जा चुके हैं और लगातार यह प्रक्रिया दुकानदारों के खिलाफ भी जारी है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग