राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सदर अस्पताल छपरा में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड जांच के लिए बनाए गए काउंटर पर एक ही काउंटर होने के कारण लोगों की हो रही है परेशानी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते ही लोगों में जागरूक आया जिसके कारण लोग अपने-अपने टेस्ट के लिए सदर अस्पताल पहुंचने लगे लेकिन सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था ने लोगों को मायूस कर रही है सदर अस्पताल में कोविड जांच की एक ही काउंटर बनाए गए हैं उसी काउंटर पर रजिस्ट्रेशन और जांच दोनों किए जा रहे हैं जिससे लोग घंटो अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है लोगों की भीड़ ने गाइडलाइन का नहीं कर रहे हैं पालन इस कारण को कोवीड गाइड लाइन की उड़ रही है धज्जियां ना ही कोई वहां स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी प्रकार की व्यवस्थाएं हैं ना तो कोई प्रशासन ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के लिए मौजूद है अधिकांश लोग बिना मास के ही पहुंच रहे हैं जिसके कारण संक्रमित व्यक्ति से जांच कराने आए व्यक्तियों में फैलाव निश्चित है जिससे लगातार कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन सदर अस्पताल प्रबंधक अपने कान में तेल डाल कर सोए हुए नजर आ रहे हैं जांच के नाम पर सिर्फ एक काउंटर खोल देना स्वास्थ्य विभाग का खानापूर्ति करने बराबर है स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन जिमेवार शायद इतनी ही थी अपनी ड्यूटी पूरा कर उन्होंने अपने अधिकारियों को जता दिया की जांच चल रहा है लेकिन जांच के साथ-साथ संक्रमित का भी फैलाव स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा लापरवाही के कारण तेजी से हो रहा है जिसका आम लोग संक्रमित के शिकार हो रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी चिंता नहीं उन्हें तो केवल लोगों तक अपने भाषण पहुंचाने तक का ही मतलब है सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं मास्क पहने यह नारे के साथ उनकी बीमारी खत्म हो जाती है। और अपनी पीठ थपथपा कर वरीय अधिकारी को खुद कर देते हैं कि हमने अपनी जिम्मेवारी भली-भांति निभा रहे हैं। लोग मरते हैं तो मरे दोषी हम नहीं । लोग खुद हैं हमने तो आगाह किया ही था आप नहीं सुधरे तो हम क्या करें इसी नारे के साथ। स्वास्थ्य विभाग अपनी ड्यूटी पूरी कर लेते है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग