- गरीब ,निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों को मिलेगी दोनों वक्त की भोजन
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। लॉकडाउन से जहां गरीब और असहाय के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसको देखते हुए राज्य सरकार एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गड़खा के आदर्श मध्य विद्यालय कदना में सोमवार से समुदायक किचेन का शुभारंभ किया गया। पहले दिन सुबह में 5 दर्जन से अधिक लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन कराया गया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष सह जदयू के वरीय नेता बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, सीओ मो इस्लाइल, थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार, हेडमास्टर भूषण सिंह समेत अन्य लोग व्यवस्था की देखरेख में लगे हुए थे। श्री विकल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन में दिहाड़ी मजदूरों की काम बन्द हैं।ऐसे में राज्य सरकार द्वारा असहाय, नि:शक्त निर्धन गरीब और जरूरतमंदों को दोनों वक्त की भोजन उपलब्ध कराई जाएगी। सीओ मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि जितने भी जरूरतमंद लोग हैं। यहां आकर पर भोजन कर सकते हैं।सुबह 10 बजे से भोजन शुरू हो जाएगी।शाम में भी भोजन उपलब्ध रहेंगी। हेडमास्टर भूषण सिंह ने बताया कि पहले दिन 62 लोगों को दाल चावल सब्जी और सलाद की भोजन कराई गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग