राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षक नेता प्रकाश कुमार सिंह को सारण प्रमंडल का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष सह विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के द्वारा पत्र जारी किया गया है। सारण सिवान और गोपालगंज के माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक नेताओं ने नवनियुक्त मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामना दी है। शिक्षक नेताओं ने प्रकाश कुमार सिंह को ऊर्जावान, सुयोग्य एवं संघनिष्ट व्यक्ति बताया तथा महत्ती जिम्मेदारी सौंपने के लिए राज्याध्यक्ष श्री पांडेय के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त मीडिया प्रभारी श्री सिंह शिक्षक संघ के निर्णयों, कार्यों,भावनाओं, कार्यक्रमों एवं शिक्षकों की समस्याओं को तत्परता एवं प्रमुखता के साथ उठाने में सफल होंगे। खुशी जाहिर करने वालों में शिक्षक नेता कुमार अर्नज, नवनीत मिश्रा, कलामुल्लाह, शैलेश सिंह, भारत भूषण सिंह, शशि रंजन यादव, के. के. सिंह सेंगर, गोपालगंज प्रखंड सचिव सुनील कुमार, राकेश द्विवेदी, जितेंद्र राम, ज्योति भूषण सिंह, डॉ रमेन्द्र प्रसाद, डॉ बिनोद सिंह, दीनबंधु शास्त्री, मनोज कुमार, चंद्रिका मिश्रा आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग