18 से 44 वर्ष के लोगो को किया जा रहा है टीकाकरण
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कैम्प लगाकर रेफरल आस्पताल तरैया द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। टिकाकरण के दूसरे दिन बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह स्थानीय विधायक जनक सिंह ने टिकाकरण कार्य का जायजा लिया। जहा रेफरल आस्पताल द्वारा विद्यालय परिसर में व्यवस्थित सुचारू टीकाकरण की व्यवस्था को देख विधायक काफी संतुष्ट हुए। उन्होंने स्वस्थ्य कर्मियों से कहा कि पूरी सतर्कता एवं सुरक्षा के साथ टिकाकरण कार्य करें क्योंकि कि आप सुरक्षित रहेंगे तो ही देश सुरक्षित रहेगा। मौके पर टिका लेने आए युवाओ को प्रोत्साहित करते विधायक श्री सिंह ने कहा कि कोविड का टीका शत प्रतिशत सुरक्षित है। आप अपने स्वयं टिका लेने के बाद परिवार अन्य सदस्यों एवं समाज के लोगों को भी प्रेरित करे। ताकि टिका शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सकें, जिससे सभी लोग सुरिक्षत हो जाए। किसी तरह की भ्रम में रहने की आवश्यकता नही है। जब जिसकी बारी आए टिका अवश्य लगवाये। स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख़्तर जिलानी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के टिकाकरण अभियान के दूसरे दिन प्राथमिक विद्यालय में 130 व्यक्तियों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता मढ़ौरा रवि शंकर शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया राकेश कुमार, थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी व कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग