राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव निवासी क्यामुद्दीन अंसारी की 60 वर्षीया पत्नी रुखसाना बेगम सोमवार को कोरोना से जंग हार गई और उनकी मृत्यु हो गई। उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा था। करीब एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस लिया। बताया जाता है उनके पति क्यामुद्दीन अंसारी भी पॉजिटिव हैं और दोनों का इलाज एक साथ पटना में चल रहा था। कुछ लक्षण दिखने के बाद हाजीपुर में कोविड-19 का जांच हुआ जिसमें पति पत्नी दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद वे दोनों इलाजरत हो गए थे। दो- तीन दिन के बाद स्थिति बिगड़ने पर दोनों को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी होने पर छपरा से भी ऑक्सीजन खरीद कर दिया जा रहा था। बावजूद इसके रुखसाना बेगम कोरोना से जंग हार गई। सोमवार की संध्या उनके पैतृक गांव पचभिण्डा में मिट्टी दिया गया। पीपीई कीट पहनकर परिजन अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनके मृत्यु के बाद परिजन सदमें में हैं और रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग