राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मांगों के समर्थन में काली पट्टी लगाकर आयुष चिकित्सकों ने सेवाएं दी  

  • मांगे पूरी नहीं होने पर 15 मई से होम आइसोलेशन में जाने की दी चेतावनी
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा सदर/एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व सदर अस्पताल सहित जिले भर के आयुष चिकित्सकों ने विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर अपनी सेवाएं दी। इसके साथ ही आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (आमसा) एवं आरबीएस के आह्वान पर संविदा आयुष चिकित्सकों ने अपने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इस दौरान डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर, हेल्प डेस्क, यूपीएचसी, पीएचसी व कन्ट्रोल रूम में कार्यरत सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी लगाकर काम किया। सभी आयुष डॉक्टर 12 मई तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में 15 मई से होम आइसोलेशन में जाने की घोषणा भी कर दिए हैं। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष चिकित्सक डॉ. अमित कुमार तिवारी व मासूमगंज शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में वैश्विक कोविड-19 संक्रमण से काफी लोग संक्रमित हो रहे हैं। परंतु इस काल में भी आयुष चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी भयमुक्त होकर मानवता की रक्षा हेतु अपनी सेवा लगातार दे रहे हैं। ऐसे में संगठन के कई कर्मठ साथी खुद कोरोना संक्रमण के शिकार होकर काल कवलित भी हो गए हैं। ऐसे में आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (अमसा) के राज्य संगठन के आह्वान पर आयुष चिकित्सकों की मानदेय वृद्धि, आयुष चिकित्सकों की बहाली, संविदा डॉक्टरों को स्थाई करने व सेवाकाल में मृत्यु होने पर स्थाई की तरह सभी तरह की सुविधाएं प्रदान करने सहित अपने चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में सारण जिले के आयुष चिकित्सक भी 12 मई तक काला बिल्ला लगाकर अपनी सेवाएं देंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा के चिकित्सा पदाधिकारी सह आयुष चिकित्सक डॉ. अमित कुमार तिवारी ने बताया कि यदि सरकार फिर भी अगर संगठन की जायज मांगे नहीं मानती है, तो 15 मई से सभी आयुष चिकित्सक होम आइसोलेशन में जाने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही स्वास्थ्य विभाग व राज्य सरकार की होगी। जिले भर में काला बिल्ला लगाकर सोमवार को अपनी सेवाएं देने वालों में आयुष चिकित्सक डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. राजीव रंजन सिंह, डॉ. तरूण कुमार, डॉ. रविन्द्र प्रसाद, डॉ. रामकृष्ण सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. राजीव कुमार यादव, डॉ. अशोक कुमार, डॉ शाहिद अली, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. सुधांशु पाण्डेय, डॉ. दुर्गा पांडेय, डॉ. निशांत प्रभाकर, डॉ. रूपेश पांडेय, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. अमित कुमार आदि शामिल रहे।