राष्ट्रनायक न्यूज।
ताजपुर/सारण (वीरेश सिंह)। स्वास्थ्य केंद्र समेत कुल 8 केंद्रों पर सोमवार को 1028 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दी गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र समेत दाउदपुर, ताजपुर, बंगरा, बगोइयां, बलेसरा, नसीरा आदि केंद्रों पर 18 वर्ष से ऊपर के 216 युवाओं एवं 45 वर्ष से ऊपर के 812 लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कोविड का वैक्सीन लिया। जबकि 142 लोगों की जांच में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए। सारण डीएम डॉ. निलेश चंद्र ने भी 45 वर्ष के ऊपर के लोगों समेत 18 वर्ष से अधिक उम्र को युवाओं में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह की सराहना की है। डीएम ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लेकर ही इस अभियान को सफल बना सकते हैं। साथ ही लॉक डाउन व कोविड गाइड लाइन का पालन करके ही कोरोना को हराया जा सकता


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग