राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस के कैशियर से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने  बंदूक की नोक पर 9 लाख रूपये ले कर हुए फरार, फाइनेंस कैशियर को लगी गोली

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)।  जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला के समीप बाइक सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े साढ़े नौ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस के कैशियर राहुल कुमार पैसा जमा कराने भारतीय स्टेट बैंक शाखा जा रहा था। तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे रोककर रुपए लूटकर फरार हो गए। रुपए छीनने के दौरान अपराधियों में कैशियर को गोली भी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया इस घटना में अपराधियों ने उक्त स्थल पर कई राउंड फायरिंग भी की जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना में जख्मी राहुल कुमार का इलाज दिघवारा स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लॉक डाउन के दौरान भी अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। फाइनेंस कर्मी या सीएसपी कर्मी को निशाना बनाना सारण में कोई बड़ी बात नहीं है। यहां आए दिन इस प्रकार की घटना सामने आ रही है पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी इस तरह के अपराध पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। इस तरह के आए दिन घटना से पुलिस पर सवाल उठना लाजमी हो गया है। आपको बता दें कि कल भी बनियापुर में दो लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी सारण की विभिन्न जगहों पर सीएसपी संचालकों से लूट का मामला सामने आ चुका है। जिसमें अत्यधिक मामलों में अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जिसको लेकर अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। घटना के संबंध में सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया है कि पूरे घटना की जांच की जा रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने रकम की लूट हुई है। लेकिन 9 से 10 लाख के लूट की सूचना है। जांच जारी है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।