- पॉजिटिव से नेगेटिव होने हेतु दवा के साथ उचित देख रेख और सही खान-पान है जरूरी
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के युवा इकाई के जिला सचिव अमन राज ने अपनी पॉजिटिव सोंच और डॉक्टर की सलाह से करोना पर विजय प्राप्त किया है. वह कोरोना की चपेट में आ गए थे.अचानक सर्दी-जुकाम बुखार होने पर उन्होंने कोरोना का जांच कराया तो वह संक्रमित पाए गए. जिसके बाद वह 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन के बाद पुनःह कोरोना जांच करवाया तो उनका रिपोर्ट निगेटिव आया. उन्होंने बताया कि जिस समय मेरा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया था, मैंने सबसे पहले अपने संपर्क में आए लोगों को इसकी सूचना दी और जांच कराने को कहा. जिसके बाद मैं होम क्वारेंटाइन में रहा और चिकित्सक की राय, दवा और नियमित काढ़ा और गर्म पानी का सेवन करता रहा. उन्होंने कहा कि करोना से जंग जितने के लिए जरूरी है कि घबराएं नहीं, बल्कि मजबूती के साथ डटकर मुकाबला करें। अमन ने बताया कि अगर माइल्ड कोरोना केस है तो घर पे ही आइसोलेट होके दवा से अधिक खुद को उचित देख रेख,दिन में तीन बार काढ़ा,गलगला और भाप लेने के साथ पोस्टिक भोजन करने से हम आसानी से कोरोना को मात दे सकते है।उन्होंने डॉक्टर ओंकार नाथ,लैब टेक्नीशियन प्रणव सिंह,और रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के सचिव जीनत मसीह,आलोक राज,अमन सिंह,अभिमन्यु सिंह सहित अपने सभी परिवार के सदस्यों और रेड क्रॉस युवा सदस्यों को धन्यबाद दिया और बताया कि इन 14 दिनों में इन सभी ने मनोबल के साथ भरपूर सहयोग किया,जिसे वह आजीवन नही भूलेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग