पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में रविवार को कोविड जांच में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि रविवार को एन्टीजन कीट से जांच की गई। जिसमें 5 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। उन्होंने बताया कि मशरक दक्षिण टोला गांव में 1,सिकटी भिखम गांव में 1, देवरिया गांव में 1, इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव में 1, तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया में 1 पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने लोगों से अपील किया कि वे कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें तथा घर में सुरक्षित रहें।साथ ही अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन जरूर लें और जिन्होंने भी 45 वर्ष के उपर का पहला डोज नही लिया है वे जरूर वैक्सीन ले। स्वास्थ्य विभाग अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत है। डरने और घबराने की जरूरत नहीं है।आपकी सुरक्षा ही हमलोगो का ध्येय है।वही 18 वर्ष से उपर के युवा आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित होने पर पीएचसी मशरक में पहुंच वैक्सीन जरूर लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग