पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव निवासी व सेवानिवृत शिक्षक सचिदानन्द सिंह का ब्रेन हेमरेज हो जाने की वजह से निधन हो गया। बताया जाता है कि उक्त शिक्षक लम्बे समय से बीमार होने के कारण इलाजरत थे। ब्रेन हेमरेज होने के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में 23 मार्च को भर्ती कराया गया।करीब एक सप्ताह तक इलाज कराने के बाद भी तवियत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें एक अप्रैल को आईजीआईएमएस पटना में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मशरक प्रखंड के पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके कई जानने वालों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृत शिक्षक के आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि शिक्षक सच्चिदानन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय फर्दहियां में प्रधानाध्यपक के पद पर रहने के बाद सेवानिवृत हुए थे। उनका निधन समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे व्यक्तित्व के धनी व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। शोक व्यक्त करने वाले में करणी सेना के सरोज कुमार सिंह, सुधीर नारायण सिंह,भृगुनाथ सिंह,दीना नाथ मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह समेत दर्जनों प्रबुद्धजन थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग