पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखण्ड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाकर सोमवार को 854 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।उक्त आशय की जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने दी।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सुविधा व स्वास्थ्य केंद्र पर अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जगहों का चयन कर कोरोना का वैक्सीन लगवाया जा रहा है। सभी जगहों पर मिलाकर कुल 854 लोगो को वैक्सीन लगाया गया,जिसमे 18 वर्ष से 44 वर्ष के उम्र वाले 218 लोगों को पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन दिया गया।वही विभिन्न गांवों में 45 वर्ष से उपर के 636 लोगों को वैक्सीन दिया गया। उन्होंने सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वैक्सिंग का कोई साइड इफैक्ट नही है यह हमारे इम्युनिटी को मजबूती देता है और कोरोना के वायरस के प्रभाव को कम करता है।उन्होंने सभी लोगो से यह आग्रह भी किया कि अनावश्यक घरों से बाहर नही निकले और जरुरत पड़ने पर यदि निकले भी तो मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।कोरोना से लड़ने और जितने का यही एकमात्र उपाय है।यदि खुद को संदिग्ध परिस्थितियों में पाते है तो कोरोना की जांच अवश्य करवाये इससे डरने की आवश्यकता नही है,बल्कि बिलम्ब करने और छुपाने पर ही यह जानलेवा साबित हो रहा है अन्यथा इस बीमारी से मुक्त होने की 98 %संभावना होती है।यह सिर्फ 2%लोगों के लिए ही खतरनाक है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग