राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हंसाफीर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला की पहचान हंसाफीर गांव निवासी अजय कुमार यादव की 48 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि दालान की जमीन पर पहले से विवाद हैं। उसी में मारपीट हो गई जिसमें वह घायल हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग