- 45 प्लस वाले 688 व 18 प्लस वाले 200 लोगों के हुए कोविड-19 वैक्सीनेशन
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। सरकारी निर्देशानुसार एकमा सीएचसी के कर्मियों द्वारा मध्य विद्यालय हंसराजपुर स्थित टीकाकरण केन्द्र पर सोमवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने में युवाओं की तुलना में बुजुर्गों ने अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इस दौरान 44 साल ऊपर आयु वाले 688 लोगों को कोविड-19 टीकाकरण किया गया। जबकि 18 साल से ऊपर आयु वाले मात्र 200 लोगों ने ही टीकाकरण स्थल पर पहुंच कर अपना वैक्सीनेशन कराया। जिसमें कुल 888 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन सोशल डिस्टैंसिंग के साथ लगाई गई। बताया गया कि 18 प्लस वाले लोगों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार के अनुसार सोमवार को हंसराजपुर मध्य विद्यालय में टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग