राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। कोरोना की दूसरी लहर अत्यंत ही खतरनाक होते जा रही है। इसमें प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा होते जा रहा है। सोमवार को एन्टीजन किट से किये गए जांच में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय और प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर 87 व्यक्तियों की जांच एन्टीजन कीट से की गई जिसमें 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और 76 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया की राजवाड़ा, उसरी, छपिया गांव में एक-एक, बगही में दो, तथा सबसे अधिक सरेया बसंत में छह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव लोगों को आवश्यक दवा देकर उनके घर में हीं होम क्वारेन्टीन कर उनकी निगरानी की जा रही है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 21 व्यक्तियों का सेंपल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया हैं। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया कि लोग टीका लेने में दिलचस्पी लें। अब रेफरल अस्पताल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टिका ले सकते हैं। टिका लेने के बाद खुद सुरक्षित रहें व दूसरे को भी सुरक्षित करावें। उन्होंने कहा कि कोरोना पूरे चरम पर है। ये समय हमारे धैर्य की परीक्षा का है। हमारा संयम हमें और हमारे अपनों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करेगा। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें और अफवाहों से बचते रहे हैं। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग