राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर रेफरल आस्पताल में 18 वर्ष के ऊपर के लोगो को होने वाला कोविड टीकाकरण के दूसरे दिन स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कार्यक्रम का जायजा लिया। जहां रेफरल आस्पताल में व्यवस्थित, सुचारू टीकाकरण की व्यवस्था को देख संतुष्ट सासद ने मौके पर टीका लेने आए युवाओं, वृद्ध को संबोधित करते, प्रोत्साहित करते हुए बताया कि कोविड का टीका शत प्रतिशत सुरक्षित है। आप अपने स्वयं टिका लेते परिवार समाज को प्रेरित करें। ताकि टीका लेकर सब सुरिक्षत हो जाए। किसी तरह की भ्रम में रहने की आवश्यकता नही है। जब जिसकी बारी आए टिका अवश्य लें। वहीं मौके सासद की निगरानी में एक बजे तक 143 लोगों को टिका दिया जा चुका था। 100 लोग जो 45 से ऊपर के हैं। उन्हें दिया जा चुका था। जहां एक दिन में 300 टिका देने का लक्ष्य रखा गया है। जहां चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता ने बताया कि प्रखंड के 12 उपस्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थित रूप से स्वस्थकर्मियो सहित गठित टीम के द्वारा टीकाकरण कार्य जारी है,मौके पर जिला भजपा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह हरिमोहन रस्तोगी सहित स्वास्थ प्रबंधक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग