- भाई ने जमीनी विवाद में की हत्या, पत्नी की बयान पर प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर(सारण)। गत रविवार को बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया नहर पुल के समीप गंडक विभाग के जर्जर भवन में दो लोगों की गला रेतकर निर्ममता से हत्या करने का मामला उजागर हुआ था।जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है।घटना को लेकर दूसरे दिन भी गली-मोहल्लों एवं मोड़-बाजारो पर तरह-तरह की चर्चा होती रही।मालूम हो कि मझवलिया निवासी 52 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद उर्फ दिलीप प्रसाद तथा बगल के ही हरिहरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय निजामुदीन मंसूरी की हत्या की गई थी।इस मामले में मृतक रामेश्वर प्रसाद उर्फ दिलीप प्रसाद की पत्नी शारदा देवी के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।जिसमे एक नामजद सहित अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि बिगत 30 वर्षो से मेरे पति पुछरी बाजार पर चाय,पकौड़े एवं मिठाई की होटल चलाते थे।जो प्रतिदिन सुबह में दुकान के लिये जाते थे और संध्या में घर लौट जाते थे।इस बीच गत शनिवार को सुबह में दुकान के लिये घर से निकले थे।मगर रात्रि तक घर नही लौटे तो हमलोग काफी चिंतित हो गए।हालांकि किसी अनहोनी घटना को लेकर परिवार के लोग रात्रि प्रहार में खोजबीन भी किये मगर कोई जानकारी नही मिली।इस बीच रविवार को सूचना मिली कि गंडक भवन के पास दो व्यक्तियों का शव पड़ा।जिसकी सूचना पर परिवार के सदस्यों के साथ पहुँचने पर देखा गया कि मेरे पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।जबकि बगल में ही हरिहरपुर निवासी निजामुदीन मंसूरी का भी शव पड़ा था।मेरे पति और निजामुदीन मंसूरी अच्छे मित्र थे। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग जूट गए और इस बीच पुलिस भी पहुँच गई।
घटना को लेकर पीड़िता ने बताया है, जमीनी विवाद
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मेरे पट्टीदार राजेन्द्र प्रसाद जो मेरे पति के छोटे भाई है तथा सपरिवार नासिक में रहते है।एक माह से घर आये है।जिनके साथ मेरे पति का जमीनी विवाद चल रहा था।एक सप्ताह पूर्व से मेरे घर के सामने ईट का मकान बना रहे थे।इस बीच लगभग एक सप्ताह पूर्व घरारी की जमीन को लेकर मेरे पति एवं उनके भाई राजेन्द्र प्रसाद के बीच झगड़ा-झंझट और कहा सुनी हुई थी।जिसमे उन्होंने मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी थी।राजेंद्र प्रसाद द्वारा कहा जा रहा था कि घर का वसीयत मेरे नाम से है और घर तोड़कर इंट की मांग कर रहे थे।जिसको लेकर चार दिन पूर्व पंचायती भी हुई थी।मगर राजेन्द्र पंचों की बात मानने से इंकार कर रहे थे।पंचायती से लौटने पर राजेन्द्र ने कहा था कि तीन-चार दिनों में परिणाम भुगतने को तैयार रहना।पीड़िता का आरोप है कि राजेन्द्र प्रसाद द्वारा ही अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या की गई है।एवं हरिहरपुर निवासी निजामुदीन मंसूरी की भी हत्या इन्ही लोगों द्वारा की गई है।निजामुदीन मंसूरी फेरी लगाकर छाता बनाने का काम करते थे।वे मेरे पति के दोस्त थे और एक साथ आते-जाते थे।शनिवार की रात्रि वे भी अपने घर नही पहुँचे थे। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर घटना से जुड़ी तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग