राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक रंजीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1900 रुपए से ऊपर निर्धारित है।बिहार सरकार द्वारा राज्य में किसानों से गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। इस कोरोना काल में महंगाई अपने चरम पर है लेकिन किसानों के फसल का कोई भाव नहीं है।पदाधिकारियों के उदासीनता के वजह से गेहूं कम खरीद हो रही है और किसान खुले बाजार में 1500 ₹ प्रति क्विंटल से नीचे भी गेहूं बेचने को विवश है। केंद्र सरकार गरीब और किसानों को आर्थिक मदद करें!और जल्द से जल्द किसान सम्मान निधि की राशि को किसानों के खाते में भेजें!


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग