राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के धनौती गांव के एक कुआं से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार दिघवारा थाना के वसतपुर गांव निवासी चन्देश्वर साह के 30 वर्षीय पुत्र रंधीर कुमार बाहर से कमा कर अपने ससुराल गड़खा थाना के मुहर्रमपुर गांव गया वहां पहुंचने पर उसे जानकारी मिली कि पत्नी के फूफा के पुत्री की विवाह 8 मई को है इस हेतु वह फूफा के घर धनौती पहुंचा और उस शादी में शरीक हुआ और द्वार पूजा के रस्म के वक्त खूब डांस भी किया इसके बाद घर के परिजन से लेकर अन्य रिश्तदार शादी में व्यस्त थे सुबह में जब उसकी खोजबीन शरू हुई तो कोई पता नही चला तो यहां से लोग मुहर्मपुर तथा उसके पैतृक गांव बसतपुर से सम्पर्क किया गया इसका कोई अता पता नही चला अचानक सोमवार के सुबह कुछ लोग उसके खोजने के दृष्टि से कुआं में देखा तो शव नजर आया तब स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई तब पुलिस ने धनौती गांव पहुंच कुआं से शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया वही कुआं से शव निकालने के बाद उसके पॉकेट से मोबाइल और पैसा को पुलिस ने निकाला मृतक के पिता का कहना है कि इस गांव के कुछ लड़के मेरे पुत्र को दारू पिलाकर कुआं में धकेल दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई वही थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ अहम सुराग हाथ लगेगा और उन लड़को को नाम को पता करायी जा रही जो शराब बंदी कानून का उल्लंघन करते हुए दारू पिलाई है उसके विरुद्ध कारवाई तय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग