राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा।ओपी थाना क्षेत्र के पदाधिकारी सड़क पर उतरे हैं तथा लॉकडाउन के नियमों को पालन करने के लिए अपील के साथ साथ उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी किया जा रहा है।मंगलवार को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नगरा बाजार रोड में दो कपड़ा व चूड़ी की दो दुकानों को पदाधिकारियों द्वारा सील कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,बीडीओ श्रीनिवास,ओपीध्यक्ष हरेश्वर सिंह,नित्यनाद सिंह एवं नगरा ओपी थाना के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई।ओपीध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया कि नगरा बाजार रोड स्थित मार्केट में कपड़ा व चूड़ी का दुकान लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सील किया गया है।उक्त दुकानदार मोहम्मद इमामुद्दीन तथा मो.सगीर बताये जाते है।आपको बतादे की दोनों दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन के दौरान कपड़े व चूड़ी की बिक्री की जा रही थी।जबकि लॉकडाउन में कपड़े चूड़ी की दुकान खोलना प्रतिबंधित है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग