संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। धनगड़हा निवासी राजेन्द्र ओझा के पुत्र विनीत ओझा ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रखंड क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विनीत की सफलता से परिवार सहित आस- पड़ोस के लोगों में हर्ष का माहौल कायम है। डॉ विनीत ने बताया कि मेडिकल के क्षेत्र में ऊंची मुकाम हासिल कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। इधर पुत्र की सफलता से उत्साहित पिता राजेन्द्र ओझा ने बताया कि विनीत बचपन से ही पढ़ने में काफी मेधावी थी। जिसकी +2 तक की पढ़ाई कोलकाता स्थित लेरेटो स्कूल से पूरी हुई। वहीं मेडिकल की पढ़ाई मालदा मेडिकल कॉलेज मालदा से पूरी हुई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि विनीत न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अलग-अलग विषयो पर आयोजित होने वाली डिबेट में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों और गुरुजनों को भी पूरा-पूरा मान-सम्मान देता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग