राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। कोरोना महामारी के समय विरोधी दल के नेता राजनीति कर रहे हैं, पूर्व सांसद जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने सारण के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी जी पर बेबुनियाद अनर्गल आरोप लगा कर स्वच्छ – साफ बढ़ते लोकप्रियता को धूमिल करने का प्रयास किया है। उक्त बातें गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचन्द मांझी ने कही। उन्होंने पप्पू यादव को चेताते हुए कहाकि किसी व्यक्ति पर आरोप लगाने से पहले उनको अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिये!सांसद रूड़ी के सांसद कोष से एम्बुलेंस देने पर सारण के लोग बधाई दे रहे हैं, इससे हजारों लोगों की जानें बच रही है, चालक के आभाव से कई पंचायतों से एम्बुलेंस आकर लगा दिया, इनमें सांसद की क्या दोष है।लोकप्रिय सांसद को एक सोची समझी साजिस के तहत उनके बढ़ते लोकप्रियता को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे जनता सब समझ रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग