राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में सरकार के कई नीतियों के खिलाफ आयुष चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया।नगरा पीएचसी के आयुष चिकित्सक डॉ मो.रिजवान अंसारी और डॉक्टर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि हम सभी चिकित्सकों की छह सूत्री मांगे हैं जो सरकार द्वारा अब तक पूरी नहीं की गई है।सरकार द्वारा आयुष चिकित्सकों को अनदेखी किया जा रहा है।इसके विरोध में काला बिल्ला लगाकर कर काम कर रहे है।उन्होंने बताया कि हमारी मांगे सरकार यदि नहीं मानती है तो सभी आयुष चिकित्सक होम आइसोलेट हो जाएंगे।जिससे कॉविड ड्यूटी के कार्यों में सीधा असर पड़ेगा।ऐसे में मरीज को अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो सारी जवाबदेही सरकार की होगी।आपको बतादे की कोरोना महामारी के बीच सभी आयुष चिकित्सक अपनी ड्यूटी सेवा भाव से कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग