राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर नयका पुल से दक्षिण सती स्थान के समीप मंगलवार की अहले सुबह नीम के पेड़ से लटके युवक का शव बरामद किया गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत युवक पैगम्बरपुर निवासी 29 वर्षीय ईद महम्मद बताया जाता है। जो पैगम्बरपुर बाजार पर ही नाई का काम करता था।बताया जाता है कि मृत युवक सोमवार की रात्रि आठ बजे के करीब दावा लेने के लिये घर से बाहर निकला था। जो देर रात्रि तक घर नही लौटा। जिसके बाद परिजन रात्रि से ही खोजबीन कर रहे थे। तबतक सुबह में पेड़ से लटके शव होने की सूचना मिली। पेड़ से लटके शव में युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। जबकि पैर को गमझा से बांधा गया था। वही गर्दन में रस्सी बांधकर लटकाया गया था।
घटना स्थल पर उपस्थित लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर रही की अपराधियों द्वारा युवक की गला दबाकर हत्या की गई है, और आत्महत्या का रूप देने के लिये पेड़ से शव को लटकाया गया है। मामले की सूचना पर बनियापुर थानाध्यक्ष किशोरी प्रसाद, एसआई नसीम खान एवं सहाजितपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जांच-पड़ताल में जुटे है। स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा घटना स्थल पर वरीय पदाधिकारी एवं डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की मांग की जा रही है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।जबतक वरीय पदाधिकारी नही पहुँचते तब तक लोगों ने शव को पेड़ से उतरने से मना कर दिया है।हालांकि पुलिस के काफी समझाने बुझाने और डॉग स्क्वायड की टीम पहुँचने पर लगभग पांच घण्टे बाद शव को पेड़ से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेजा गया। मालूम हो कि गत रविवार को भी बनियापुर के मझवलिया नहर पुल के समीप मझवलिया निवासी रामेश्वर प्रसाद उर्फ दिलीप प्रसाद एवं हरिहरपुर निवासी निजामुदीन मंसूरी की अपराधियों द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस बीच एक और युवक की हत्या कर दी गई। दो दिनों के अंदर थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या से तहलका मच गया है।वही पुलिस के लिये भी हत्या मामले सरदर्द बनते जा रहे है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग