संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मंगलवार को बनियापुर में 18+ वाले लोगों को कोरोना का वैक्सिनेशन नहीं हो सका। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक राममूर्ति ने बताया कि स्लॉट बुक नहीं होने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका। हालांकि 45+ वाले लोगों का सिडियूल के अनुसार टीकाकरण का कार्य जारी है। इधर रविकांत तिवारी, धर्मेंद्र बैठा, रंजीत कुमार, संजीत कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि टीकाकरण के लिये रजिट्रेशन तो करा लिया गया है। मगर गत सोमवार से संबंधित साइड पर स्लॉट बुकिंग का ऑप्सन नहीं आने से डेट ऑफ अप्वाइंटमेंट नहीं मिल रहा है। जिससे परेशानी हो रही है। मालूम हो कि गत 09 मई से 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों का बनियापुर रेफ़रल अस्पताल में टीकाकरण शुरू हुई थी। जहाँ रविवार को 272 और सोमवार को 204 लोगो का टीकाकरण किया गया। स्लॉट बुकिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई भी स्पष्ठ जानकारी नही मिल पा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग