संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सारण भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सीवान के जिला प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वश्री रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, वेदप्रकाश उपाध्याय एवं वंशीधर तिवारी ने हिमंत बिस्वा सरमा को असम के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में उक्त भाजपा नेताओं ने कहा है कि असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार बनने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आपकी रणनीतिक और सूझबूझ से बड़ी सफलता मिली है।ऐसे में अब मुख्यमंत्री के रूप में आपकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ गई है।असम की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को यथार्थ में उतारने की बड़ी जिम्मेदारी आप को सौंपी गई है।हम उम्मीद करते हैं कि आपके नेतृत्व में असम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग