राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर नयका पुल से दक्षिण सती स्थान के समीप मंगलवार की अहले सुबह नीम के पेड़ से लटके युवक का शव बरामदगी मामले में मृतक के भाई के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी। मृतक ईद महम्मद के भाई चांद महम्मद के फर्दबयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें अज्ञात को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सोमवार की संध्या ईद महम्मद दवा लाने के लिये घर से बाहर गया था। जो देर रात्रि तक घर नही लौटा। जबकि मंगलवार की सुबह खोजबीन की क्रम में पेड़ से लटका शव पाया गया। एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच घटना की जानकारी लेने में जुटे है। इधर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व पैगम्बरपुर निवासी अल्ताफ़ आलम राजू ने जिला प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार से मिलकर इंसाफ दिलाने का आश्वाशन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग