जमीनी विवाद में मारपीट में एक घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगौली पंचायत के उत्तर टोला में दो पड़ोसी के द्वारा आपसी जमीनी विवाद को ले जमकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल का पीएचसी मशरक में इलाज कराया गया। जहां घायल की पहचान अर्जुन कुमार पिता अवलाल सिंह ग्राम गंगौली उत्तर टोला के रूप में हुई। घायल ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी द्वारा जबरन पैतृक जमीन पर मिट्टी डलवा रहे थे। जिसमें मेरा ईट दब रहा था, जब मैंने इसे रोकना चाहा तो गाली गलौज करते हुए हमें मारने पिटने लगे। मामले में पीड़ित ने मशरक थाना में आवेदन दे कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उचित कार्यवाही करने की प्रार्थना की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग