कोराेना संकट: मशरक क्वारेंटाइन सेन्टर पहुंचे 24 प्रवासी में दो संदिग्ध, सदर अस्पताल रेफर
पंकज कुमार सिंह।मशरक
मशरक(सारण)। प्रखंड रेलवे स्टेशन के पास उच्च विद्यालय में सरकार द्वारा दूसरे राज्यों से पहुंचे प्रवासी लोगों को रखने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने सेन्टर पर मौजूद प्रवासी लोगों का हाल चाल पूछा तो उनमें से दो लोगों ने अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। मामले की जानकारी पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप को दी गई। उन्होंने तत्काल दोनों का स्वास्थ्य जांच किया और जिला स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। एम्बुलेंस से दोनों संदिग्ध को छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि उच्च विद्यालय मशरक में जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में क्वारेंटाइन सेन्टर की स्थापना की गई है। जिसमें 225 लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था है। फिलहाल इसमें चौबीस लोग रह रहे हैं। जिसमें दो को बुखार की हालत में छपरा भेजा गया है। यहां सभी को सुबह का नाश्ता,दोपहर में खाना और रात में भोजन दिया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में यदि कोई दूसरे राज्यों से आ रहे हैं तों पहले उनका पंजीकरण कर नाम, पिता का नाम, गांव का नाम, कहां से आये है, क्या करते हैं, मोबाइल नंबर सभी सूचनाएं दर्ज कर स्वास्थ्य स्क्रीनिग कर सेन्टर पर रखा जा रहा है। यदि स्वास्थ्य जांच में किसी भी तरह की दिक्कत होते ही जिला सिविल सर्जन को सूचित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में बने क्वारेंटाइन सेन्टर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहां पर पुलिस बल चौबीस घंटे सुरक्षा के लिए तैनात हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग