कोराेना राहत: लगातार 20 वें दिन पूनम राय ने किया गरीबों के बीच राशन सामग्री का किया वितरण
अमनौर/ भेल्दी(सारण)। अमनौर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी पूनम राय लगभग 20 दिनों से लगातार अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में वे 20वें दिन अमनौर प्रखंड के ढोरलाही कैथल पंचायत के सोनहो, भाथा सोनहो ,भेल्दी इत्यादि गांवो में जाकर गरीब व असहाय लोगों के बीच राशन वितरित की। कोरेयां पंचायत के संदलपुर के सन्तु सिंह के भाई संतोष सिंह का ऐसा परिवार जिसके तीन तीन बच्चे आंखों से दिव्यांग है, पत्नी प्रमीला देवी के आंखों का न रौशनी नहीं, संतोष सिंह का एक हाथ नही उस परिवार को 5, किलोंआंटा 5 किलों चावल और 2 किलो आलू पूनम राय ने दिया और आगे भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा पूनम राय के द्वारा रायपुरा पंचायत के रायपुरा कुम्हारटोली, मादारपुर पंचायत के चैनपूर, बांसडीह, गवंद्री,लहेरछपरा सहनीटोला आदि विभिन्न गांवों में सैकड़ों गरीबों और बेसहारों कामगार देहाडी मजदूरों के बीच राशन सामग्री चावल, आंटा ,आलू का वितरण किया गया। इस दौरान पूनम राय ने लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सचेत और जागरूक की। अमित बाबा आशावादी, संजय तिवारी, रामायण राय, मुख्तार राय, गुड्डू राय, भीषण कुमार यादव, सोनू मेहता, भेल्दी के पूजारी सुपन राय उपस्थित रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग