महिला जन-धन खाता से मई माह की राशि की निकासी के लिए तिथियाँ निर्धारित
छपरा (सारण)- अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) सारण सुजीत कुमार के द्वारा बताया गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार रोकने हेतु लगाये गये लाॅकडाउन की स्थिति में महिला जन-धन खाताओं से राषि की निकासी के लिए खाता संख्यानुसार अलग-अलग तिथियाँ निर्धारित की गयी हैं ताकि बैंकों में भीड़ न लगे और सामाजिक दूरी का अनुलापन हो सके। एलडीएम ने बताया है कि भारत सरकार की ओर से महिला जन धन खाताओं में अप्रैल माह से तीन महिनों तक 500 रूपये प्रति माह देने की घोषणा की गयी है। इसकी दूसरी किस्त की राशि रुपया 500 माह मई के लिए महिला जन धन खाताओं में डाल दी गयी है। खातों से रूपया निकासी में भीड़ न लगे इसके लिए खाता संख्या के अंतिम अंक के अनुसार रूपये की निकासी की जा सकेगी। जो इस प्रकार हैः-
खाता का अंतिम अंक भुगतान की तिथि
अंतिम अंक 0 से 1 4 मई को
अंतिम अंक 2 से 3 5 मई को
अंतिम अंक 4 से 5 6 मई को
अंतिम अंक 6 से 7 8 मई को
अंतिम अंक 8 से 9 11 मई को
नोटः- 11 मई के बाद खाता धारी किसी भी कार्य दिवस में बैंकिग कार्य अवधि में बैंक शाखा या बीसी केन्द्र से राषि की निकासी कर सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग