मुखिया संगम बाबा ने गरीब व असहायों के बीच खाद्य सामग्री वितरण की
तरैया(सारण)। प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के भटौरा व डेवढ़ी गांव के सैकड़ों मजदूरों व असहायों के बीच शनिवार को इसुआपुर मुखिया संगम बाबा के द्वारा सूखा राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। जिस तरह पुलिस प्रशासन व मेडिकल टीम के डाक्टर, नर्स और आशा कार्यकर्ता कोरोना की महामारी से बचाव के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहे है। उसी तरह मुखिया संगम बाबा भी पंचायत प्रतिनिधि होने का कर्तव्य ईमानदारी के साथ निर्वाहन कर मजदूरों व असहायों के लिए सहारा बने हुए है। वहीं कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में लाकडाउन के बढ़ते समयावधि के बीच मुखिया संगम बाबा द्वारा महीनों से लगातार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रत्येक दिन मजदूरों, असहायों व जरुरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे है। वहीं शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद भी तरैया के डेवढ़ी पूरब टोला, यादव टोला, साव टोला और भटौरा के गिरि टोला, दलित बस्ती, नोनिया टोला, लोहार टोला में सैकड़ों मजदूरों व असहायों के बीच संगम बाबा द्वारा घर-घर जाकर राहत सामग्री का वितरण किया गया। उक्त मौके पर रोहित सिंह, ब्रजेश सिंह, पवन गुप्ता, पिंटू गिरि, संतोष गुप्ता, छोटू यादव, रितेश गिरि,अभिषेक सिंह, धनंजय सिंह, विक्की सिंह, अक्षय ठाकुर, मोनू सिंह, रंजन सिंह, रंजीत यादव, कौशल सिंह, सन्नी सिंह समेत अन्य नवयुवक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग