जदयू नेता ने पीएम केयर फंड में एक लाख रूपये किया दान, महाराजगंज के सांसद को सौपा चेक
बनियापुर(सारण)। जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ओझा द्वारा अपने निजी कोष से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। उक्त राशि का चेक श्री ओझा द्वारा महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को सौंपी गई। इस दौरान श्री ओझा ने बताया कि कोरोना काल मे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंदों को लाभ पहुँचाने के लिये तमाम योजनाएं चलाई जा रही है।जिसकी सफलता को लेकर सामर्थ्यवान और संपंन्न लोगों को प्रधामनंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। पूर्व प्रत्याशी ने बताया कि बनियापुर विधानसभा के 39 पंचायतो में लगातार जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र के प्रवासी लोगो को भी उनके खाते में नगद राशि भेज आर्थिक सहायता पहुँचाई जा रही है। ताकि लॉक डाउन की स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न झेलनी पड़े।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग