श्रीधर बाबा द्वारा घर घर जाकर राशन सामग्री कराया जा रहा का वितरण
अमनौर(सारण)। लॉक डाउन के कारण कई लोगों के सामने भूखे सोने की स्थिति आ चुकी है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इस उद्देश्य को लेकर संत श्रीधर दास जी महाराज द्वारा पिछले 25 मार्च से लगातार विभिन्न गांव में राशन खाद्य सामग्री के वितरण की जा रही है। संत श्रीधर बाबा के निर्देश पर महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बक्स और श्रीधर बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में अमनौर प्रखंड के मदारपुर, लहेर छपरा, चैनपुर, बांसडीह, कोरेया, संदलपुर, रामचक समेत अन्य गाँवो में गरीब और असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं। भीड़ इकट्ठा न हो इसलिए घर-घर जा कर राशन सामग्री व मास्क की वितरण की जा रही हैं। वैश्विक महामारी कोरोना में गरीबों की मदद को सभी लोगों को आगे आनी चाहिए। अपने स्तर से जितना भी हो सके जन सहयोग करनी चाहिए। मौके पर श्रीधर बाबा के परम शिष्य मुरारी स्वामी, डॉ प्रभु यादव, डॉ दीपक कुमार, राजू राम, चन्द्रमा राम, मुनेन्द्र लाल साह समेत अन्य लोग थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग