दूसरे प्रदेशों से लोट रहे व्यक्तियों से ग्रामीण भयभीत
- बाहर से आ रहे लोगों पर प्रशासन को विशेष ध्यान रखने की जरूरत
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में अन्य प्रदेशों से लोट रहे व्यक्तियों के कारण गाँव के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। प्रदेश से लोगों तथा उनके परिवार से कैसे बचें इसकी चिंता सता रही है। कारण स्पष्ट है कि प्रत्येक बाहर से आनेवाला व्यक्ति चुपचाप अपने घर परिवार के साथ रह रहा है तथा इधर उधर भी घुम रहा है। जबकि उस व्यक्ति की डाक्टरी जाँच कर उसे क्वारेंटाइन सेन्टर पर रखना चाहिए। बाहर से आ रहे लोगों पर प्रशासन को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अन्यथा लोगों की इस प्रकार की लापरवाही कोविड19 अर्थात कोरोना वायरस को और अधिक बढ़ावा दे सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग