आशिफ खान। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। जिले के रिविलगंज प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर रिविलगंज थाना पुलिस द्वारा लगातार गस्ती कर 15 मई 2021 तक लगाए गए लॉकडाउन को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार करवाई जी जा रही है आपको बता दें मंगलवार की शाम रिविलगंज बाजार में एएसआई मो० अख्तर खान के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सड़कों पर बेवजह आवागमन कर रहे बाइक सवारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया, इस दौरान दर्जनों बाइक सवारों का चालान काटा गया। इस दौरान एएसआई मो० अख्तर खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें साथ ही आवश्यक कार्यों से ही घरों से बाहर निकलें और बिना मास्क घरों से बाहर बिल्कुल नहीं निकलें और कोरोना को हराने में सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग