संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्वास्थ्य केंद्र समेत कुल 4 केंद्रों पर सोमवार को 45 वर्ष से ऊपर के कुल 330 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दी गई। डॉ.रोहित कुमार ने बताया कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र दाउदपुर, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर व बंगरा स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को वैक्सीनेशन किया गया। वहीं जबकि 146 लोगों की रैपिड टेस्ट व 24 लोगों की आरटीपीसीआर टेस्ट की गई।जिनमें 16 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लेकर खुद को कोरोना से सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से लॉक डाउन व कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग