राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को 172 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड- 19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया। जांच के दौरान 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को आवश्यक दवाएं व जरूरी निर्देश के साथ अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि कोविड -19 की जांच के दौरान भोदसा, एकसार, सफरी, मठनपुरा, हुस्सेपुर, छित्रवलिया, आमडाढी, एकमा व मनिकपुरा के एक-एक, कटोखर के तीन, परसागढ़ के तीन, फलपुरा के दो सहित कुल 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग